अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण पात्र गैर-सरकारी एवं स्वैच्छिक संगठनों को एक और अवसर प्रदान किया गया है।
यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है तथा जनपद स्तर पर इसका क्रियान्वयन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना’ लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं, मानसिक एवं सामाजिक सहयोग और उत्पादक गतिविधियों से जोड़ना है।
योजना के अंतर्गत 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी। साथ ही वृद्धावस्था जनित बीमारियों की जांच, डिमेंशिया स्क्रीनिंग, गैर-संचारी रोगों की पहचान तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों में बीपी, शुगर, अर्थराइटिस और कैल्शियम जांच की भी व्यवस्था रहेगी।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां, अंतर-पीढ़ीगत संवाद कार्यक्रम, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता अभियान, योग एवं ध्यान सत्र, मानसिक कौशल सुधार कार्यशालाएं तथा कला एवं संगीत आधारित गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय रखा जा सके।
योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से उपयुक्त संगठनों का चयन किया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, देवरिया में जमा कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद समिति अंतिम निर्णय लेगी।
प्रशासन ने पात्र संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 25 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

28 seconds ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

22 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

40 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

47 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

57 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

1 hour ago