युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मिलेगा पुरस्कार

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह सागर ने युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी एंव संस्थागत श्रेणी में विवेकानन्द यूथ एवार्ड 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक किये गये कार्यों के आधार पर प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एव वाचानालय की स्थापना एंव संचालन जैविक खेती, सौर उर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ, अनुसंधान कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बडावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल, शैक्षिक उत्कृष्टता एंव स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिये, जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी को नामाकंन के समय के अनुसार होगा।
जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने यह भी बताया है कि विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु (व्यक्तिगत एंव संस्थागत श्रेणी) में इच्छुक युवा एंव युवक एंव महिला मंगल दल किसी भी कार्य दिवस में आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर अपने प्रस्ताव जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, संजय प्लेस में 05 अक्टूबर 2022 तक दो प्रतियों में उपलब्ध करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये श्री सुर्दशन सिंह सोलकीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के मोबाईल नं० 9058737813 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago