शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण मिशन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)29 सितम्बर…

गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कतौरा परिसर में आयोजित दुदही विकास खंड के न्याय पंचायत दुदही के शिक्षक संकुल की बैठक में भाषा और गणित के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एआरपी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों से निपुण भारत मिशन के लक्ष्य, निर्धारित लर्निंग आउट कम, निपुण भारत को जन आंदोलन कैसे बनाया जाए, क्लास रुम ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में शिक्षकों से संवाद किया और साथ ही साथ शिक्षकों से भी इस पर विचार मांगा। एआरपी देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि हम सब आज इस बात का दृढ़ प्रतिज्ञा ले कि हम बीईओ अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक को निर्धारित समय के भीतर निपुण ब्लॉक बनाएंगे।

👆प्राथमिक शिक्षकों की बैठक👆

बैठक में नवाचारी शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में किए जा रहे नवाचार और साथ ही कक्षा एक, दो व तीन में भाषा और गणित के लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया इस पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ उन्होंने दीक्षा ऐप, रीड एलॉन्ग ऐप और निपुण लक्ष्य ऐप का नियमित उपयोग करने और साथ ही साथ बच्चों का आकलन करने की बात की।

👉निपुण भारत को जन आंदोलन बनाएं शिक्षक

उन्होंने शिक्षक छात्र आत्मीय संबंधों पर प्रकाश डाला और एसएमसी व पेटीएम की बैठक को नियत समय पर कराने की बात कही। बैठक का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। नूर मोहम्मद, रवि प्रकाश आर्य, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार दुबे, नवीन कुमार उपेंद्र कुमार मौर्य, प्रताप ,बृजेश कुमार सिंह, अविनाश सिंह, शुभम चौबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago