युवाओं को वैश्विक डिमांड के अनुरूप किया जाएगा प्रशिक्षित:डीएम

बृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

1721 युवाओं ने किया प्रतिभाग 959 को मिला रोजगार

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 1,721 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 959 का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्किल्ड कामगार की वैश्विक डिमांड है। युवा जिस भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें उसका ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में युवा खाड़ी देश सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में रोजगार प्राप्त करने के लिए जाते हैं। ऐसे युवाओं को उन देशों की भाषा-संस्कृति तथा मूलभूत कानूनों का प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनायी जा रही है, जिससे उन्हें विदेश में कोई असुविधा न हो।


जिलाधिकारी ने युवाओं को एफपीओ के गठन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं।
एनएसआईसी के उप प्रबंधक कुमार रोहित ने बताया कि आयोजित रोजगार मेले में 22 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। युवाओं में रोजगार मेले के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। इन कंपनियों ने युवाओं का मशीन ऑपरेटर, स्विंग मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलिंग, स्टोर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर चयन किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

33 minutes ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

36 minutes ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

37 minutes ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

38 minutes ago

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

9 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

9 hours ago