ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों में मचा हड़कंप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरगदही दाखिला शिवदहा निवासी नत्थू राम तिवारी उम्र लगभग(27)वर्ष पुत्र स्वर्गीय रघुराज अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए शनिवार को अपने ससुराल गोविंदपुर जयचंदपुर दाखिला तरहरा इकौना जनपद श्रावस्ती गया था।
ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,मृतक नत्थू राम तिवारी पुत्र रघुराज तिवारी का विवाह गोविंदपुर जयचन्दपुर दाखिला तरहरा गांव निवासी मुस्कान उर्फ शशि के साथ विगत तीन माह पूर्व हुआ था।
शनिवार को युवक अपनी पत्नी को छोड़ने ससुराल गया था, ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई।
इस पर मृतक की पत्नी मुस्कान उर्फ शशि और उसकी सास राजेश्वरी देवी शव लेकर युवक के गांव रात पहुंचे।
इस मामले की जानकारी युवक के चाचा मुरारी को हुई तो मुरारी ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराने की माँग की ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चाचा ने बताया कि और कोई भाई इसके नहीं हैं, तीन बहने हैं जिनकी शादी हो गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago