आटो रिक्शा मे युवक की गला रेत कर की गई हत्या

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को लिया कब्जे में

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जहानागंज थाना क्षेत्र करपिया गांव में बीती रात करीब 2:30 बजे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुनील गुप्ता उम्र 40 वर्ष पुत्र राज नारायण गुप्ता निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना का रहने वाला है। वह ऑटो रिक्शा चलाता था, मौके पर उसका ऑटो रिक्शा भी बरामद हुआ है। इस बाबत थाना जहानागंज से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल के लिए जहानागंज पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम लगा दी गई है, सभी लोग अपने अपने तरीके से घटना की जांच में जुट गए हैं बहुत जल्द ही इसका पर्दाफाश कर लिया जाएगा और संबंधित अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago