संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मदरसा संचालन के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गणसरपार गांव में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय हाशिम के रूप में हुई है। हाशिम अवैध मदरसा के संचालन के विरोध में थे, जिसके कारण उनके और आरोपी नाजिम खान के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नाजिम खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…