दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरयां निवासी अंकित राम 18 वर्ष पुत्र स्व संजय राम की 13 मार्च को फेफना के पास बाइक से जाते समय किसी वाहन से दुर्घटना हो गई थी जिसका वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था , रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
पिता की मौत के बाद अंकित अपने ननिहाल फेफना के बलेजी में ही रह रहा था,वहां से अपने मामा के लड़के के मुंडन संस्कार में शामिल होने 13 मार्च को अपने गांव सरयां आया था। मुंडन के बाद बाइक से वापस अपने ननिहाल जा रहा था कि फेफना चौराहे से पहले ही किसी वाहन से दुर्घटना हो गया।आस पास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल बलिया भेजवाया था लेकिन वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। पहले पति और अब इकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद उसकी मां का रोकर बुरा हाल है। अंकित आइटीआइ कर रहा था और उसके परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

53 minutes ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

1 hour ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

2 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

2 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

2 hours ago