मटकोपा के युवक ने कोटा में की खुदकशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटकोपा निवासी एक युवक ने जो अपने पिता के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी करता था।पंखे से लटककर खुदकशी कर ली।शव के गांव में पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।उसके विनम्र स्वभाव से सभी मर्माहत हो उठे।बेबस ही सबकी आंखें सजल हो चलीं।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटकोपा निवासी मोहम्मद हुसैन गांव में सरसो के तेल की फैक्ट्री लगाने के लिए स्टेट बैंक से लोन लिए थे।कोरोना संक्रमण के दौरान फैक्ट्री बंद हो गई।इसके बाद वह पैसा कमाने तथा बैंक का कर्ज चुकाने की व्यवस्था में कोटा अपने एक लड़के तथा लड़की को लेकर चला गया तथा उमंग कोचिंग सेंटर में बतौर कोच नौकरी ज्वाइन की।बेटा तनवीर खान 19 वर्ष वहां नीट की तैयारी की कोचिंग करने लगा।मोहम्मद हुसैन के पास उनके अनुसार बैंक द्वारा ऋण चुकाने का संदेश बार बार जाता रहता था।उन्होंने कुछ पैसा भुगतान भी किया था।बेटे द्वारा खुदकशी कर लिए जाने के बाद शव को लेकर मोहम्मद हुसैन घर पहुंचे तथा शव को अपने परिजनों के साथ लेकर स्टेट बैंक शाखा घुघली लाकर बैंक कर्मियों के प्रति आक्रोश जताया।उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा पिता पर बनाए जा रहे दबाव से तंग आकर उनके बेटे ने खुदकशी की है।सूचना पर मुकामी पुलिस बैंक पर पहुंची तथा थानाध्यक्ष नीरज राय तथा एस आई भगवान बक्स ने समझा बुझाकर बैंक कर्मियों पर तहरीर मिलने की दशा में कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव को लेकर घर भेजवाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago