2024 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम एकतरफा कांग्रेस के साथ- शाहनवाज़ आलम

कांग्रेस से दूर हुए तो 20 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम नेतृत्व विहीन हो गए

प्रयागराज के तीन दिवसीय दौरे में चौपाल बैठकों में बोले कांग्रेस नेता

प्रयागराज ( राष्ट्र की परमात्मा)
लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज पूरी तरह कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुका है। मुस्लिम वर्ग के 20 प्रतिशत वोट के साथ अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आ कर राहुल गाँधी के नेतृत्व में सेकुलर और प्रगतिशील सरकार बनाएंगे। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने प्रयागराज के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शहर, गंगापार और यमुनापार में मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगों के साथ चौपाल बैठकों में कहीं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुस्लिम वर्ग को एहसास हो गया है कि जब तक वो कांग्रेस को एकतरफा वोट करते रहे तब तक भाजपा के पूरे देश में सिर्फ़ दो ही सांसद होते थे। जबसे वो भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से दूर हुए न सिर्फ़ भाजपा और मजबूत होती गयी बल्कि मुस्लिम नेतृत्व भी खत्म हो गया। आज उत्तर प्रदेश की 20 प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम वर्ग नेतृत्वविहीन हो गया है। जबकि उसके वोट से ही अन्य वर्गों में नेता पैदा होते रहे।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को क्रमशः 31 और 37 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि प्रदेश में सिर्फ़ मुस्लिम और दलित ही अकेले 41 प्रतिशत हैं। संविधान पर मंडराते खतरे और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार से नाराज़ सभी लोग चाहते हैं कि राहुल गाँधी प्रधान मंत्री बनें। जनता की इस इच्छा को पूरा करने के लिए कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से तैयार है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

35 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

43 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago