बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)26 मई…
गुरुवार को थाना क्षेत्र ग्राम परसिया देवार घाघरा नदी के किनारे सुबह 9 बजे के करीब कुछ स्थानीय लोगो को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल बरहज पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही बरहज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गांव के लोगो से शव के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी पूछने पर अगल बगल के लोगों द्वारा यह बताया गया कि यह शव राम भवन चौहान (उम्र लगभग 35 वर्ष)पुत्र छपटी चौहान परसिया देवार, राजपुर निवासी है ग्रामवासियो ने आगे बताया कि राम भवन चौहान कल देर साय काल अपने मवेशियों को चराने के लिए सरयू नदी के किनारे गया था। और ग्रामीणों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मृत्यु हो गई होगी।जबकि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
संवादाता कुशीनगर….
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…