ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

तीन बेटियों के सर से उठा पिता का साया

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोहपतपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के समय वह सायकिल से घर जा रहा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या (बाबा का पूरा) निवासी रामकृपाल धर द्विवेदी उम्र 60 वर्ष पुत्र स्व0 रामकेश्वर धर द्विवेदी महादेवपुर गांव से अपने घर बढ़या साइकिल से जा रहे थे,जोहपतपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। ट्रैक्टर बुजुर्ग के सीने पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर खड़ा करके चालक फरार हो गया। घटना स्थल पर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और ट्रैक्टर समेत शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक पैर से दिव्यांग था। उसकी पत्नी और एकलौते पुत्र की पहले हो मौत चुकी है। मृतक की केवल तीन पुत्रियां हैं जिसमें योगमाया 40 वर्ष, राम माया 35 वर्ष की शादी हो चुकी है, वही तीसरी पुत्री दिव्यावती 26 वर्ष जो पैर से दिव्यांग है और अपने बुजुर्ग पिता की सेवा सत्कार करती थी। मृतक भिक्षाटन कर अपने पुत्रियांे का पालन पोषण करता था। पिता की मौत की खबर सुन तीनों पुत्रियों के आंखों के आंसू नहीं रूक रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago