बाइक की ठोकर से युवक की मौत

सुबह खेत देखने गया था मृतक विश्वनाथ

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना अंतर्गत ग्राम बैरवा चन्दन पुर निवासी एक युवक विश्वनाथ की मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर से इलाज के दौरान बुधवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज मे मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है इस सम्बन्ध मे मृतक के पुत्र गोविन्द ने नौतनवा थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अपने प्रार्थना पत्र मे गोविन्द ने बताया है कि मंगलवार की सुबह उसके पिता जी अपने खेत की देखभाल करने के लिए साईकिल से जा रहे थे कि तेज गति से खोरिया की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर गंभीर चोट आई।सूचना पाते ही परिजनों ने
तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक विश्वनाथ तीन बच्चों का पिता था जिसमें एक लड़की जिसकी शादी कुछ दिन पहले कर दिया था दो लड़के कपिल देव तथा गोविंद जिनकी उम्र क्रमशः 22 वर्ष और 16 वर्ष है पत्नी प्रेम देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है इस घटना से पूरा गांव दुखी है गांव में मातम का माहौल है।
मृतक के पुत्र गोविन्द ने बैधानिक कार्यवाही की मांग की है । इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक विश्वनाथ तीन बच्चों का पिता था जिसमे एक लड़की जिसकी शादी कुछ दिन पूर्व कर दिया था दो लड़के कपिलदेव उम्र 22वर्ष तथा गोविन्द जिसकी उम्र 16 वर्ष है पत्नी प्रेमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है इस हृदय विदारक घटना से पुरे गाँव मे मातम का माहौल है

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

12 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

6 hours ago