परिजन जता रहे सोची समझी साजिश के तहत हत्या की आशंका।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत रामपुर मोड़ महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के ठीक सामने सड़क दुर्घटना में महदहा गांव के प्रधान पुत्र की हुई मौत । हालांकि परिजनों के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या बताई जा रही है लेकिन सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज से प्रथम दृष्टि यह पता चलता है की एक अज्ञात पिकअप द्वारा पीछे से चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गई । शरीर पर घसीटे जाने का निशान तथा माथे पर चोट और एक हाथ पर चोट के निशान है।गांव के बाहर सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के सामने एक गुमटी के पीछे कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। उसके सिर और बाई बाह पर गंभीर चोट थी। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रोज सुबह व्यायाम करने के लिए दौड़ते थे ।परिजनों के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया है। सलेमपुर पुलिस ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…