Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवा कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन - गोविंद मिश्र

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन – गोविंद मिश्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के रूप में गोविंद मिश्र के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे।आज भाजपा के शासन से जनता परेशान हो गई है। महंगाई चरम पर है, दाल, सब्जी,पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। युवा कांग्रेस के जिला मिडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादे के बाद भी उन्हें रोजगार नही दिया गया। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ। आज युवा सड़क पर भटक रहा है। बैठक को हर्षित सिंह , धर्मवीर भारती, रोहित मिश्र , अभिषेक वर्मा देवेन्द्र नाथ तिवारी, जावेद अख्तर, सन्नी पाण्डेय, मोहित कुमार, प्रियेश पाण्डेय,दयाशंकर यादव, रोहित यादव,पीयूष तिवारी, किशन पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,जाबिर खान,राज पटवा,विशाल कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments