युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बनाए सदस्य, संगठन को करे मजबूत – कुलदीप बन्ना

संगठन के चुनाव को लेकर जोनल रिटर्निंग अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया । युवा कांग्रेस के होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर जोनल रिटर्निंग अधिकारी राष्ट्रीय सचिव कुलदीप बन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को चुनावी तरीके व रणनीति से अवगत कराते हुए चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का कार्य करें।इस बार सदस्यता व चुनाव का सारा काम पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन होगा। आज पूरा देश भाजपा सरकार को हराने के मन बना लिया है, इसके लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी से चुनावी कार्यक्रम में जुट जाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज संगठन को और मजबूत बनाने की जरुरत है।भाजपा ने देश की जनता को चुनावी वादे पूरे न करके धोखा दिया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा जैसे जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए पूरी ताकत से मेहनत करनी होगी, तभी सफलता प्राप्त होगी।इसके लिए पूरे देश व प्रदेश में संगठन में नौजवानों को जोड़ना होगा। बैठक को पूर्व प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव धनन्जय पांडेय, अजय सिंह सैथवार, जिला मिडिया कोऑर्डिनेटर सत्यम पांडेय, हर्षित सिंह, अंकुर भारती,कार्तिकेय मिश्र, विपिन राय आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में…

1 hour ago

बीबीएयू में वृक्षारोपण अभियान, हरित परिसर के निर्माण का लिया संकल्प

रोटरी क्लब के सहयोग से छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया पौधरोपण, कुलपति ने पर्यावरण…

1 hour ago

225 किलो महुआ लहन नष्ट, छह लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

उपजाऊ जमीन पर सड़क बनाने का आरोप, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

मेंहदावल के लहरौली ठाकुराई गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, किसान ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार…

1 hour ago

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

2 hours ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

2 hours ago