बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामसभा कटईलवा पोखरा की लड़कियां डीजे माता की भक्ति गीत पर नृत्य कर रही थी तभी गांव के ही कुछ लोग पंडाल के समीप पहुंच गए आरोप है कि भक्ति गाना को बंद कर अश्लील गाना बजाने की बात कहने लगे जिसका अर्पित कुमार सहित कुछ लोगो के द्वारा अश्लील गानों का विरोध किया गया तो जगदीश यादव व संदीप यादव आदि लोग महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगें। जिसको लेकर कटईलवा पोखरा की दर्जनों की संख्या में महिलाएं बरहज थाने पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगी। कटईलवा पोखरा निवासी अर्पित कुमार पुत्र छोटेलाल ने शुक्रवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर यह बताया कि मूर्ति विसर्जन के दिन हमारे परिवार एवं आसपास की महिलाएं मां दुर्गा प्रतिमा के पंडाल के समीप भक्ति गाना बजा कर डीजे पर डांस कर रही थी तभी गांव के ही जगदीश यादव संदीप यादव हम लोगों के पंडाल में पहुंच गए तथा अश्लील गाने बजाने की बात करने लगे जिसका विरोध करने पर हम लोगों को मारा पीटा ही नहीं गया अपितु वहां पर डांस कर रही महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे । शांति देवी पूर्व प्रधान ने बताया कि हम लोग जाति के छोटे हैं जिसको लेकर हर समय यादव वर्ग के लोग हम लोगों के साथ बदसलूकी करते रहते हैं विरोध करने पर मारपीट करने के लिए उतारू रहते हैं इस दौरान शांति देवी के साथ प्रभावती, धानमती, सुधा, , रेखा देवी, के साथ दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही महिलाओं ने न्याय की मांग की है।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…
सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…