युवा ग्राम प्रधान ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या की वजह साफ नही, बर्थडे पार्टी से वापस आए थे ग्राम प्रधान गांव में तरह-तरह की चर्चा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मथौली निवासी 31 वर्षीय शिवजी यादव, ग्राम प्रधान टिकरिया नाथ सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लीl आत्महत्या की सूचना मिलते परिवार सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया। बीती रात गांव के बर्थडे पार्टी से आये प्रधान कमरे में सोने चले गए फिर सुबह फांसी पर लटकते देख परिजन अवाक रह गए। सूचना जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, भारी भीड़ एकत्र हो गयी।

वहीं सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी खजनी सहित हरपुर-बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार रात किसी के फोन आने के वजह से परेशान थेl किसी बात पर गाली गलौज की बात सामने आया है। बहरहाल हरपुर-बुदहट पुलिस ने मृतक ग्राम प्रधान के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना हरपुर बुदहट के ग्राम सभा मथौली निवासी शिवजी यादव ग्राम प्रधान टिकरिया नाथ सिंह बीती रात किसी बात को लेकर परेशान थे। देर रात गांव के बर्थडे पार्टी से आने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिए। सुबह देर तक न उठने के बाद परिवार को चिंता हुई, बाहर रोशनदान से देखा तो कुंडी में लटकते देख कोहराम मच गया। गांव के युवा प्रधान को परिवार ही नही पूरा गांव खो दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। लेकिन दबे जुबान उधारी व गांव में किये गए कार्य में भुगतान न हो पाने से कर्ज देने वालो पुलिस मोबाइल के आधार पर जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान मिलनसार व्यक्ति थे प्रधान चार भाई थे एक भाई बैंकाक, दुबई और एक भाई 112 में कार्यरत है 6 वर्ष का छोटा लड़का है घर पहुंचने के बाद ग्राम प्रधान अंदर से दरवाजा बंद किए हुए थे दरवाजे को तोड़कर लाश को नीचे उतारा गया कहीं भी किसी प्रकार प्रधान के शरीर पर किसी प्रकार का चोट खरोच नहीं पाया गया है किन कारणों से ग्राम प्रधान ने आत्महत्या कीये है यह जांच का विषय है जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा बहरहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

औरैया में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, जिलाधिकारी ने किया ग्रामों का निरीक्षण

औरैया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से…

21 seconds ago

जिले में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

त्योहार और बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाईबलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद…

27 minutes ago

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

1 hour ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

1 hour ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

2 hours ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

2 hours ago