सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, नगर में शोक की लहर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा बजाज मार्केट निवासी उम्र लगभग 22 वर्षीय किशन गुप्ता की रात में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। किशन अपनी अर्टिगा कार से बाबागंज से नानपारा की ओर जा रहे थे। रात करीब भवनियापुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और पलट गई जहां घटना के तुरन्त बाद, किशन को गंभीर हालत में चर्दा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत की खबर फैलते ही उनके परिजन और सैकड़ों नगरवासी अस्पताल पहुंच गये जहां माहौल गमगीन हो गया।मंगलवार को दोपहर करीब किशन का अंतिम संस्कार रुपईडीहा श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, सभासद राजकुमार गुप्ता, सभासद रजा इमाम रिजवी, संजय वर्मा, बलराम मिश्रा समेत कस्बे के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। किशन के निधन से पूरा नगर शोक में डूब गया है, और लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुःख और संवेदनाएँ हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 minutes ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

1 hour ago

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

1 hour ago

सीएचसी की सुरक्षा ध्वस्त, मरीजों की जगह कुत्तों का डेरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…

2 hours ago

जनसुनवाई पोर्टल का दुरुपयोग खराब हैंडपंप पर फर्जी निस्तारण का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…

2 hours ago

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रशासन सतर्क

हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…

2 hours ago