जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जरगवां में ट्रैक्टर द्वारा खेत की मेड़ कटने पर विवाद हो गया। लाठी डंडा चलने से कई लोग घायल हो गए। जरगवां के विजय सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर, कार्रवाई की मांग की। और बताया कि उसके भाई चंद्रभान सिंह,संजीव कुमार, डब्लू खेत पर तार लगा रहे थे,पड़ोसी विक्रम के खेत में गांव का उदयवीर मजदूरी पर अपने ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। उदयवीर ने लापरवाही से ट्रैक्टर द्वारा खेत की मेड़ काट दी।जब डब्लू नें सही से खेत जोतने को कहा तो गाली गलौज कर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आवाज सुनकर अन्य भाई बचाने पहुंचे तो कुछ दूर पर मौजूद उदयवीर के भाई सत्यपाल, लाले, सत्य राम आदि लोग लाठी डंडा फावड़ा लेकर आ गए। सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चंद्रभान सिंह,संजीव कुमार, डब्लू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गयें।पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जैतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है।
मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…
त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…