अधिकारों को जानें तभी मिल सकेगा विधिक सेवा का लाभ लाभ: एडीजे

प्रभादेवी पीजी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बुधवार को प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारों को जानने पर ही विधिक सेवा का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने विधि के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए नए कानून के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेना चाहिए। मुख्यालय पर संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षक प्रशिक्षुओं के सवालों का जबाब देकर उनके जिज्ञासाओं को शांत किया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की असिस्टेंट प्रज्ञा श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा के संबंध में एक महिला शिक्षक प्रशिक्षु के द्वारा उठाए गए सवालों का जबाब देने के साथ ही डिफेंस काउंसिल सिस्टम व लोक अदालत के बारे में बताया।
शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि ने किया। एडीजे का स्वागत माल्यार्पण कर और उत्तरीय ओढ़ा कर किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार, राजेश कुमार पांडेय, रितेश त्रिपाठी, नवनीत मिश्र, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. केएम त्रिपाठी, दीपक सिंह, पवन सिंह, पैरालीगल वालंटियर बलदेव व मुलायम सिंह समेत महाविद्यालय के अनेक शिक्षक प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

47 minutes ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

49 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

51 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

2 hours ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

2 hours ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

2 hours ago