सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ले सकते हैं सेवाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि उप्र सरकार द्वारा सेवायोजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं जैसे- इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, टेन्ट सर्विस, आर्किटेक्ट सर्विस, कैटर्स, इलेक्ट्रिकल, वाइल्ड केयर, एसी, वाटर कूलर, कारपेंटर, वाशिंग मशीन मकैनिक, आटो मोबाइल्स, गैस चूल्हा रिपेयर, जनरेटर रिपेयर, पेंटर, इन्वर्टर रिपेयर, सिक्योरिटी, कम्प्यूटर रिपेयर, योग शिक्षक, आटो मकैनिक, टीवी रिपेयर, टैक्सी सर्विस आदि घर बैंठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सेवाप्रदाता एजेन्सी एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते हैं तथा इन सेवाओं लाभ सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in अथवा सेवामित्र मोबाईल एप्लीकेशन या टोल फ्री नं0- 155330 के माध्यम से उठाया जा सकता है। सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवा प्रदाता एजेन्सी के माध्यम से स्वावलम्बन के अवसर प्राप्त हो सकेगें, साथ ही इसमें डे-वर्क ओर प्राजेक्ट-वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध हो सकेगें। सेवामित्र पोर्टल से सम्बंधित जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर या टोल फ्री नं.- 155330 पर सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

2 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

3 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

22 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago