आयुर्वेद दिवस के थीम पर बना औषधि उपवन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आयुर्वेद दिवस के थीम के अन्तर्गत हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद मनाये जाने क्रम में बुधवार को नगर पंचायत के पनियरा इण्टर कालेज में औषधियुक्त पौधों का वृक्षारोपण राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बसडीला के डा आशीष त्रिपाठी के संयोजकत्व मे किया गया। कार्यक्रम की निगरानी जिले स्तर पर जिलाधिकारी अनुनय झा स्वयं कर रहे है।विद्यालय में औषधि उपवन के निर्माण के लिए क्रमश: दालचीनी, हरसिगार, रुद्राक्ष, अंजीर, लेमन ग्रास, छुईमुई, एलोवेरा, अपराजिता, मीठी नीम, अर्जुन, बेल, अमरुद, तेजपत्ता आदि पौधे लगाये गये। इस अवसर पर डा आशीष त्रिपाठी ने कहा कि जिस घर उक्त औषधि युक्त पौधे लगे हों, और इनका समय – समय पर उपयोग किया जाये तो व्याक्ति तमाम बीमारियों से दूर रहेगा। स्वस्थ्य व सानन्द भी रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक असफाक आलम उर्फ सैफ खान ने कहा कि राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के डा त्रिपाठी जब से यहां पर तैनात हुए वह अपने कर्तव्यों व उत्तरदायित्व के प्रति जागरुक रहते हैं। समय-समय पर शासन व विभाग के दिशा- निर्देशों का अनुपालन करते रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां , देवी दीन , शिव नरायन वर्मा , हीरालाल , राम ललित , जयनाथ प्रजापति , अरुण कुमार पटेल , जगदीश चौहान , जलालुद्दीन , धर्मेन्द्र गुप्ता , अब्दुल्ला , औसाफ आलम खां सोनू , पूनम सिंह , माया वर्मा , नूर चश्मी , गुफराना , पुष्पा गुप्ता , सैयदा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago