योगी सरकार का बड़ा फैसला: गन्ने का दाम बढ़ा, व्यापारियों को भी राहत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए किसानों को राहत दी है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

इस बढ़ोतरी से राज्य के लाखों गन्ना किसान लाभान्वित होंगे। योगी सरकार का यह कदम प्रदेश में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

व्यापारियों और उद्यमियों को भी बड़ी राहत

इसी के साथ, प्रदेश सरकार ने व्यापार जगत के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट ने “उत्तर प्रदेश सुगम व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025” को मंजूरी दी है। इस अध्यादेश के तहत 13 प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक अधिनियमों में लगभग 99% आपराधिक प्रावधान खत्म कर दिए गए हैं।

अब मामूली उल्लंघनों पर उद्यमियों को जेल भेजने की बजाय आर्थिक दंड या प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य “Ease of Doing Business” को बढ़ावा देना और निवेश का माहौल और अनुकूल बनाना है।

अध्यादेश के अंतर्गत आने वाले प्रमुख अधिनियमों में फैक्ट्री अधिनियम, दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट, बोइलर अधिनियम और अनुबंध श्रमिक अधिनियम शामिल हैं। इन सभी में पुराने कठोर प्रावधानों को सरल किया गया है।

यह कदम प्रदेश में उद्योगों, व्यापार और रोजगार सृजन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

30 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

36 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

51 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

53 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago