योगी सरकार का बड़ा फैसला: गन्ने का दाम बढ़ा, व्यापारियों को भी राहत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए किसानों को राहत दी है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

इस बढ़ोतरी से राज्य के लाखों गन्ना किसान लाभान्वित होंगे। योगी सरकार का यह कदम प्रदेश में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

व्यापारियों और उद्यमियों को भी बड़ी राहत

इसी के साथ, प्रदेश सरकार ने व्यापार जगत के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट ने “उत्तर प्रदेश सुगम व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025” को मंजूरी दी है। इस अध्यादेश के तहत 13 प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक अधिनियमों में लगभग 99% आपराधिक प्रावधान खत्म कर दिए गए हैं।

अब मामूली उल्लंघनों पर उद्यमियों को जेल भेजने की बजाय आर्थिक दंड या प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य “Ease of Doing Business” को बढ़ावा देना और निवेश का माहौल और अनुकूल बनाना है।

अध्यादेश के अंतर्गत आने वाले प्रमुख अधिनियमों में फैक्ट्री अधिनियम, दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट, बोइलर अधिनियम और अनुबंध श्रमिक अधिनियम शामिल हैं। इन सभी में पुराने कठोर प्रावधानों को सरल किया गया है।

यह कदम प्रदेश में उद्योगों, व्यापार और रोजगार सृजन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

नेचुरल ग्लो के लिए स्किनकेयर में किन बातों का रखें ध्यान

घर पर फेशियल से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें एक्सपर्ट-अप्रूव्ड स्टेप्स और होममेड उपाय आज की…

2 minutes ago

अलाव कागज़ों में, गरीब सड़कों पर — ठिठुरती ज़िंदगी ने खड़े किए बड़े सवाल

महराजगंज में ठंड से बचाव की व्यवस्था फेल, अलाव-रैन बसेरे केवल दावों तक सीमित महराजगंज…

5 minutes ago

सड़कों की बदहाली से थमी रफ्तार, गड्ढों में गुम हो रहा विकास का सपना

महराजगंज में NH-730 से जुड़ी दरौली-पनियरा सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत महराजगंज (राष्ट्र की…

10 minutes ago

Gmail में ई-मेल शेड्यूल करने का आसान तरीका

Gmail में ई-मेल शेड्यूल करने का आसान तरीका: समय की बचत और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का…

10 minutes ago

खाद माफियाओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

महराजगंज में कई खाद दुकानों पर नोटिस, लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

16 minutes ago

“जब सूर्य देव बने जीवन गुरु: पुराणों में छिपा चेतना का रहस्य”

🔱 “जब सूर्य केवल आकाश का दीप नहीं, आत्मा का देव बन जाता है: शास्त्रों…

21 minutes ago