अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला क्रीड़ा स्टेडियम में योगाभ्यास आयोजित

ऋषि मुनियों की परंपरा है योग।

शरीर और मन के बीच सद्भाव को बढ़ावा देता है योग।

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा ) 09 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा स्टेडियम में योगभ्यास का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक है । यह हमारे ऋषियों-मुनियों की परंपरा है। योग एक शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी सृष्टि भारत में हुई है। यह शरीर और मन के बीच सद्भाव को बढ़ावा देता है और व्यक्तियों को अच्छा तथा पूर्ण जीवन प्राप्त करने में मदद करता है।
उन्होंने कहा कि आज लगभग 200 देश योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं यह भारत के लिए कितने गौरव की बात है कि इसकी शुरुआत भारत से हुई थी और अब यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग दिवस को घोषित किया गया था और आज प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसर में योग दिवस मनाकर विश्व को मानवता का संदेश दे रहे हैं।
इससे पूर्व मुख्य योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी सिंह के नेतृत्व में शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा व विपुल भारद्वाज द्वारा सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास का आरम्भ ईश्वर प्रार्थना से किया गया। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचंद्रासन, भद्रासन, बज्रासन सहित योग प्रोटोकॉल का अनुसार अन्य आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।
विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी लोगों को 09वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए नियमित योगाभ्यास की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एस.डी.एम दिनेश मिश्रा, अपर एस डी एम महेन्द्र कुमार कमांडेंट होमगार्ड विंध्याचल उपाध्याय, सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, होमगार्ड व पुलिस के जवानों, एन सी सी कैडेट और बड़ी संख्या में आम लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

17 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

18 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

21 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

21 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago