योग मैराथन: उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ संपन्न

रामगढ़ ताल की जेटी पर योगाभ्यास कर दिया विश्व को योग के प्रति जागरूकता का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सुरज की पहली किरण के साथ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ एकत्रित होना शुरू हुआ। अवसर था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में योग मैराथन के आयोजन का। प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था। योग के प्रचार-प्रसार की योजना के अंतर्गत कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति के नेतृत्व में यह आयोजन नगरवासियों के मन को गहराई से स्पर्श करता दिखाई दिया।
योग मैराथन का प्रारंभ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुआ। जो रामगढ़ ताल तक जाकर पुनः मुख्य द्वार पर समाप्त हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में छात्रों, शिक्षकों एवं नगरवासियों ने अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण के साथ योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
आयोजन का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. टंडन ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी आगंतुकों को जीवन में योग को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के भीतर समत्व, संतुलन और मानसिक शांति को जागृत करता है। यह आयोजन जनमानस में योग के प्रति चेतना जाग्रत करने हेतु आयोजित किया गया। साथ ही उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, संयोजक डॉ. आमोद कुमार राय एवं सह-संयोजक डॉ. सत्यपाल सिंह ने विश्वविद्यालय के गुरुजनों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के एकत्रीकरण की व्यवस्था की। नगर से पधारे समस्त आगंतुकों का स्वागत प्रो. अनुभूति दुबे ने किया।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, रजिस्ट्रार धीरेन्द्र श्रीवास्तव, वित्त अधिकारी जय मंगल राव, मुख्य नियंता प्रो. विनय सिंह, प्रो. दिनेश यादव, प्रो. राजवंत राव, प्रो. राजर्षि गौर, डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. दीपेंद्र सिंह, प्रो. जितेंद्र मिश्र, डॉ. कुशल नाथ मिश्र सहित लगभग 700 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव एवं विनय मल्ल ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रामगढ़ ताल की जेटी पर हुआ योगाभ्यास, विश्व को योग के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में रामगढ़ ताल की मनोहारी पृष्ठभूमि से संपूर्ण विश्व को योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्यों सहित रोइंग और अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने रामगढ़ ताल की जेटी पर योगाभ्यास किया।
गोरखपुर की पहचान बन चुका रामगढ़ ताल, इस आयोजन से और भी जीवंत हो उठा। कुलपति ने कहा कि हम योगाभ्यास के साथ-साथ रामगढ़ ताल की सुंदरता को भी देश-विदेश में प्रस्तुत करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने रोइंग खिलाड़ियों को भी संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया
इस आयोजन में प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. आमोद कुमार राय, प्रो. विनय सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. मनोज द्विवेदी एवं योगाचार्य श्री विनय मल्ल की उपस्थिति रही।
इस आयोजन में संकाय सदस्यों, सेवानिवृत्त आचार्यों, अशैक्षणिक कर्मचारियों, छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स और शोधार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

5 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

6 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

6 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

8 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago