गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “योग भारत की ऋषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने विश्व पटल पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने योग को आगे बढ़ाया और आज योग जन-जन तक पहुंच चुका है।”
उन्होंने बताया कि आज विश्व के करीब 190 देश योग को अपना चुके हैं और नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम भी है।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, संयमित व सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रवि किशन सहित हज़ारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…