योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल बने क्रीड़ा भारती अध्यक्ष

खेल एवं खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- डॉ0 अरुण प्रजापति

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित संगठन क्रीड़ा भारती के गोरक्ष प्रांत इकाई का प्रांत योजना बैठक, बुधवार 25 अगस्त 2024 को दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज गोरखपुर के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी एवं भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने की। इस बैठक में प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण प्रजापति ने प्रांत योजना बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत किया। प्रांत मंत्री बैजनाथ मिश्रा ने क्रीड़ा भारती का संक्षिप्त परिचय कराया तथा गोरक्ष प्रांत में क्रीड़ा भारती द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दिया। प्रांत कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल ने प्रांत के सभी 10 जिलों में सदस्यता शुल्क के साथ सदस्यता बनाने पर जोर दिया।
प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने तीन जिलों की कार्यकारिणी का गठन की घोषणा की। जिसमें श्याम कुमार गुप्ता को जनपद महाराजगंज का जिला संयोजक बनाया गया।
गोरक्ष प्रांत में एकमात्र महानगर गोरखपुर महानगर मे 22 वर्षों से योग के क्षेत्र मे कार्य कर रहें योग गुरु डॉ. विनय मल्ल को गोरखपुर महानगर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ उनकी टीम मे डा. अखिलेश सिंह को उपाध्यक्ष, डा. आशुतोष सिंह को मंत्री, डा. अशोक कुमार चंद्रा को सह मंत्री, सुनील पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, रणजीत मल्ल को सह मंत्री, सनी सिंह को युवा प्रमुख, रीना सिंह को मातृशक्ति प्रमुख तथा रेनू सिंह को योग प्रमुख का दायित्व दिया गया। इसी क्रम में बलिया जिला में क्रीड़ा भारती के काम को आगे बढ़ाने के लिए अशोक राजभर को जिला अध्यक्ष, जे.पी. साहनी को उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता को मंत्री, राहुल कुमार को सह मंत्री, रमेश चंद्र साहनी को कोषाध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव को सह मंत्री , आदित्य कुमार को संपर्क प्रमुख, आनंद कुमार को प्रचार प्रमुख, नंदू कुमार को सह संपर्क प्रमुख के दायित्व की घोषणा की गईं, तथा इन नए दायित्वधारी पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि वे शीघ्र ही अपने-अपने जिलों की एवं महानगर की इकाई की पूरी कार्यकारिणी शीघ्र गठित कर प्रांत को सूचित करें।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी सनी सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
आए हुए सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों का वृत्त प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। गोरखपुर महानगर के नवागत महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार मल्ल ने प्रांत पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही गोरखपुर महानगर की सभी 80 वार्डों में क्रीड़ा भारती की वार्ड इकाई तथा सभी वार्डों में क्रीड़ा केंद्र गठित करेंगे।
देवरिया के विभाग संयोजक श्रीराम यादव ने देवरिया में संगठन कार्यों में आ रही दिक्कतों का उल्लेख किया, जिसका प्रांत अध्यक्ष ने शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।
प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राम सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने जनपद में अधिक से अधिक क्रीड़ा केंद्र खोले, क्योंकि क्रीड़ा भारती से खिलाड़ियों का जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम क्रीड़ा केंद्र ही है।
कार्यक्रम के अंत में गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह ने आगंतुक सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन महेश कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रांत के सह मंत्री सुरेंद्र कुमार, योग प्रमुख महेश कुमार, गोरखपुर के जिला मंत्री मानवेंद्र कुमार,गोरखपुर महानगर के मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, बस्ती के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला मंत्री राम सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रंजीत कुमार इत्यादि ने अपने विचार रखते हुए क्रीड़ा भारती को आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

rkpshomnath

Recent Posts

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल आज का दिन कुछ राशियों के लिए…

1 minute ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago