योग दिवस का आयोजन महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर में हुआ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद के विभिन्न ब्लॉक, ग्राम, व तहसीलों पर संपन्न हुआ। इस क्रम में मुख्य कार्यक्रम महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर कुशीनगर में आयोजित हुआ।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक कुशीनगर पी एन पाठक, विधायक हाटा मोहन वर्मा की भी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल बुधवार को अहले सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
जनपद में आज सुबह से ही बारिश के बादल छाए हुए थे व जनपद में योगा कार्यक्रम का शुभारंभ बारिश के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा योगाभ्यास व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति द्वारा मनमोहक दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद कुशीनगर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आदिकाल से ऋषि मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था। जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो शरीर बीमार पड़ने लगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके द्वारा आज से 09 वर्ष पूर्व यूएन में इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि देश को अग्रणी रखना है समाज को स्वस्थ रखना है तो प्राचीन परंपरा योग की तरफ जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा, मजबूत सामाज एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज और फ्लाईओवर की सुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के विकास की गणना बिना कुशीनगर का नाम लिए पूरी नहीं की जा सकती है।
इस अवसर पर विधायक कुशीनगर पी एन पाठक द्वारा सभी लोगों का स्वागत करते हुए योग का महत्व बताया गया और कहा गया कि यदि स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा गया कि योग मूल संस्कृति है, खोज है । शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ रहें, सुखी रहें और स्वस्थ रहने के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि आज का दिन विशेष दिन है क्योंकि कल तक हम गर्मी से परेशान थे और आज बारिश से योग दिवस का स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। योग की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है।
योग दिवस के अवसर पर कुछ छात्र छात्राओं को सांसद व जनप्रतिनिधिगणो द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में योग प्रशिक्षक शिवम कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुशीनगर रत्निका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरण जायसवाल, जनप्रतिनिधि राकेश जयसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जियावन मौर्य व सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व जनपद के दूर-दूर के हिस्से से आए स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

2 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

2 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

3 hours ago