बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सरकारी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जी. एस. टी. के अन्तर्गत स्रोत पर कटौती संबधी जीएसटी में पंजीयन लेने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष सम्मिलित हुए, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त डी. डी. ओ. को पंजीयन प्राप्त करने हेतु तथा स्रोत पर कर की कटौती के लिए U.I.N. प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपायुक्त राज्य कर ने जी एस टी कटौती को लेकर शंकाओं एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया, सहायक आयुक्त राज्य कर इस्तियाज सिद्धीकी ने उपस्थित आहरण वितरण अधिकारियों को जी एस. टी. पंजीयन के बारे में विस्तार से बताया तथा ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर नियमानुसार टी. डी. एस. कटौती अनिवार्य है। सहायक आयुक्त मो० दानिश ने बताया कि सरकारी विभाग, कार्यदायी संस्था उन्ही ढेकेदारों को कार्य दे, जिनके पास जी. एस. टी नम्बर एक्टिव हो, साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी हेने वाले कार्यों पर टी.डी.एस एवं जी. एस. टी. कटौती अनिवार्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, ए. आर. टी. ओ, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, अशोक श्रीवास्तव, सपना राज्य करअधिकारी, शुभम मनोरंजन कर निरीक्षक आदि उपस्थित रहें।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…