ईमानदार अधिकारी व कमर्चारियों को बेईमान साबित करने का चल रहा मुहिम
सोशल मीडिया को माध्यम बना पत्रकार बन गए अराजक तत्व, ब्लैकमेल का धंधा की संभाल लिए है कमान
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा और आस पास के इलाके में आजकल सोशल मीडिया को हथियार बना कर उभरे अराजक प्रवृत्ति पत्रकारों से बनकटा थाना क्षेत्र में जनचर्चाओं का बजार गर्म है। जिसके केंद्र मे ये नए नवेले, कापी-पेस्ट कर अपना धंधा चमकाने वाले तथाकथित पत्रकार हैं। अपने को स्वघोषित पत्रकार संगठन का प्रमुख पदाधिकारी बता कर आए दिन छपी खबरों, इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर दौड़ रही खबरों में हेर-फेर कर धनउगाही का माध्यम बना लिया है। जिसके शिकार कुछ सरकारी अधिकारी-कर्मचारी बन रहे हैं। जिन्हें दुनियादारी से मतलब नहीं है। तथाकथित तेज – तर्रार पत्रकारो के इस अभियान मे भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी बराबर के हिस्सेदार हैं। इन तथाकथित पत्रकारों को हर छोटे बड़े कार्यालयों में देखा जा सकता है। जो माया के वशीभूत हो कर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। चाहे की अधिकारी कर्मचारी का मान मर्दन करना हो या किसी पीड़ित का नुकसान। इन्हें केवल अपने फायदे से मतलब है। जिसके कारण अक्सर क्षेत्र में अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। जिसके सूत्रधार ये तथाकथित पत्रकार होते हैं। पढ़ने लिखने से दूर ये सुबह से शाम तक अपने शिकार की खोज में लगे रहते हैं और कार्यालयों के भ्रष्ट जनों के सहयोग से लोगों का काम बनाते बिगड़ते रहते हैं और अपना उल्लू सीधा करते हैं। जिससे पत्रकारिता जैसा निष्कलंक मिशन कमीशन में तब्दील हो गया है।
आज आवश्यक है अधिकारियों के सहयोग से व्याकप जन आभियान चलने की। जिससे ये तथाकथित पत्रकारों से जनता को निजात मिल सके।
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…