सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में यश पटेल ने जीते 2 स्वर्ण

गोरखपुर के एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्र यश पटेल ने जीते तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड के जमशेदपुर में सीबीएसई द्वारा आयोजित पूर्वी जोन की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर से किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार राज्य के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्र यश पटेल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में 3 राज्यों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के छात्र शामिल रहे।
यश पटेल का चयन 22 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।
यश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच दिनेश प्रताप सिंह और स्कूल प्रबंधन को दिया है। विद्यालय वापस लौटने पर यश पटेल का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक, सहायक निदेशक, प्रधानाचार्य, एडमिनिस्ट्रेटर सहित आदि ने किया है।
इस अवसर पर चेयरमैन ई. संजीव कुमार, निदेशक राजेश सिंह, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसिं चाको एवं प्रशासक अफरोज खान ने बधाई दी है। साथ ही आगामी प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago