बहराइच में अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्राहि त्राहि कर रही है यासर शाह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 जून तक बिजली कटौती न करने का फरमान हवा हवाई साबित हो रहा है। अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्राहि – त्राहि कर रही है l ग्रामीण क्षेत्र मे हालत बद से बदतर हो गये है। बिजली न मिलने के कारण जहाँ लोग बेहाल है l वही दूसरी तरफ आसमान से बरसती आग के चलते किसानों की सब्जियाँ ,गन्ना व मेंथा की फसल के साथ धान की नर्सरी पानी न पहुँचने से सूख रही है जिससे किसान परेशान है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में जनता के सुविधाओं के लिए बिजली क्षेत्र का जो आधारभूत ढांचा खड़ा किया था वह पूरी तरह से भाजपा सरकार की उपेक्षा व अनदेखी के चलते चरमारा गया है। पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे यासर शाह ने जानकारी दी । शाह ने कहा कि सपा सरकार मे ऊर्जा के क्षेत्र मे बहराइच सहित पूरे प्रदेश मे अनगिनत परियोजनाओं व कार्यो को जनता के बीच उतारा गया। बहराइच मे 33/11 के.वी.ए के 47 नये विद्दुत उपकेंद्र जनपद मे स्थापित किये गये थे इसके अतिरिक्त मल्लापुर, पयागपुर, lजरवल व नानपारा मे 132 के.वी.ए विद्दुत उपकेंद्र की स्थापना के साथ साथ मल्लापुर से रिसिया व मटेरा बाजार तक 21 किलोमीटर लम्बी 38 के.वी की अतिरिक्त बिजली लाइन का निर्माण कराया गया था। जनपद बहराइच मे ग्रा० हेमरिया मे 220 के.वी.ए के विद्दुत केंद्र की स्थापना के साथ-साथ बहराइच मे भूमिगत लाइन बनाने के लिए 200 करोड़ की योजना का भी प्रस्ताव पास होकर काम शुरु हुआ था तथा जनपद की एल.टी लाइनों के जर्जर तारों को बदलने के लिए भी करोड़ो रुपये शासन द्वारा आवंटित किये गये है । किन्तु अब तक एल.टी लाइन के जर्जर तार न बदले जाने तथा विद्दुत उपकेंद्रो के रख- रखाव व मरम्मत व खराब यांत्रिकी के न बदले जाने के कारण उत्पन्न बिजली संकट के चलते जनपद के लोगो को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते अब जनता के सामने भाजपा नेता लगातार झूठ परोस कर उन्हे फिर से गुमराह कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सबको मकान उपलब्ध कराने के साथ साथ उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने का दावा करती है l यदि सरकार का यह दावा सही है तो जनपद के मिहिपुरवा के मोगलहन पुरवा मे 250 फूस के मकान जलकर कैसे राख हो गयेl अब तक कैसरगंज, महसी व मिहिपुरवा मे बड़े पैमाने पर चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग के कारण हजारों मकान जलकर राख मे तब्दील हो चुके है l सरकार सब कुछ ठीक होने का झूठा दावा कर रही है।सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने जानकारी दी l

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

8 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

20 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

20 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago