बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
काशीपुर निवासी मयंक यादव, पुत्र गौतम यादव, ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान नफीस अख्तर ने उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान नफीस अख्तर ने मयंक को प्रतीक चिह्न और बुके भेंट किया, साथ ही उनके पिता गौतम यादव को भी फूलमाला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नफीस अख्तर ने कहा, “मयंक की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।”
समारोह में मयंक के मामा, रघुपति संस्कृत इंटर कॉलेज बंधुचक नगवा एवं बी.एल.पी. बालिका इंटर कॉलेज शिवरामपुर के प्रबंधक डॉ. एच.एन. यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मयंक की मेहनत और परिवार के सहयोग की सराहना की।
इस खास मौके पर बब्बन विद्यार्थी, नवीन यादव, विवेक सिंह, सुभाष यादव, अजय पाल, मदन यादव, एवं धीरज, चिरंतन गुप्ता जैसे कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…
नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…
रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…