इशिता कॉलेज आफ पैरामेडिकल में मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे

राष्ट्र की परम्परा /वाराणसी ।

इशिता कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज वाराणसी में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे धूमधाम से मनाया गया। विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में सभी फिजियोथैरेपिस्ट साथियों एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।कॉलेज की प्रबंधक ने बताया कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद गौरवान्वित होने का दिन होता है,यह दिवस हमें याद दिलाता है कि,हम समाज में अपने चिकित्सा के माध्यम से लोगों का शारीरिक एवं चोटिल अवस्था से स्वस्थ कर उन्हें उनके जीवन में एक नई ऊर्जा भरने का कार्य करते हैं। प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस मनाया जाता है,इसकी वजह यह है कि 8 सितम्बर 1951 में वर्ल्ड कांफडरेशन आफ फिजिकल थेरेपी की स्थापना हुई थी।भारत सहित दुनिया के 123 देश वर्ल्ड कांफडरेशन ऑफ फिजियोथेरेपी के सदस्य हैं। हालांकि अब इसे वर्ल्ड फिजियोथैरेपी संगठन के नाम से जाना जाता है,फिजियोथैरेपी कुछ विशिष्ट स्थितियों के इलाज के रूप में कार्य करता है और दर्द के प्रबंधन में मदद करता है,चोट या फिर सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी में भी फिजियोथेरेपी से लाभ प्राप्त किया जाता है।इशिता कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज वाराणसी के प्रिंसिपल व देश के जाने माने एमपीटी न्यूरो डॉक्टर अब्दुल कादिर अंसारी ने बताया की फिजियोथैरेपी से उपचार के बाद गठिया,कंधा जाम,लकवा, फालिश,कमर दर्द,सर्वाइकल व खेलकूद में लगने वाले चोट (स्पोर्ट्स इंजरी) आदि समस्याओं को बहुत आसानी से ठीक किया जाता है।यदि किसी को किसी प्रकार की मांसपेशियों,जोड़ों में दर्द आदि की समस्या रहती है तो दवाइयों पर निर्भरता बढ़ाने से पहले शुरुआती चरणों में ही किसी कुशल फिजियोथैरेपिस्ट से मिले।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

3 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

4 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

5 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

6 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

6 hours ago