विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस  किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सत्त विनोबा महाविद्यालय मे मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस महाविद्यालय में दिनांक 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज मनोविज्ञान विभाग मे किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने व्यक्तित्व के सकारात्मक तथा नकारात्मक पक्षों की चर्चा करते हुए कहा कि आज के जीवन मे प्रत्येक व्यक्ति तनाव से ग्रसित है यह जो मानसिक होने के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने वाला होता है आज स्वस्थ्य शरीर के लिए मष्तिष्कके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो0 नाज़िश बानो ने कहा कि स्वस्थ व्यक्तित्व के लिए संज्ञान भाव और व्यवहार पक्ष का समन्वय और उसकी गुणवत्ता बहुत आवश्यक है यह कैसे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है इस हमे जानना होगा। भूत, वर्तमान और भविष्य के परिप्रेक्ष्य में हमारे लक्ष्य किस तरह से सकारात्मक या नकारात्मक बनने लगते हैं इस पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि हमे इसके लिए सदैवतैयारहोना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डा० तूलिका पाण्डेय तथा संयोजन डा० शगुफ्ता अफरोज ने किया। इस दौरान प्रो० वाचस्पति द्विवेदी,प्रो० मंशा देवी,प्रो. अरविन्द कुमार, प्रो० शैलेन्द्र राव, डा० भूपेश मणि त्रिपाठी, डा0 विवेक मिश्र, डा० चन्द्रेश बारी, पुनीत सिंह, सुजीत  कुमार, प्रियंका राय, डॉ राजकुमार, निखिल गौतम और मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

2 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

4 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

18 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

23 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago