गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर.. आज सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील सदर गोंडा के अंतर्गत विकासखंड रूपईडीह में बाढ़ से प्रभावित ग्राम कुरासी, लोनियन पुरवा, मझौवा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा राहत सामग्री भी वितरित किये। साथ ही वहां पर ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का सभी संबंधित अधिकारी बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि किसी भी ग्रामवासी को कोई दिक्कत न होने पाये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा विनोद कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, बीडीओ रुपईडीह वर्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सँवाददात गोण्डा..
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…