क्रिप्टोकरंसी इन्वेस्टिगेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में साइबर अपराध के रोकथाम के संबंध में ऑनलाइन Cytrain प्रशिक्षण, क्रिप्टोकरंसी इन्वेस्टिगेशन विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमें साइबर क्राइम सेल, अपराध शाखा व साइबर थाना गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा जनपद के थानों से, 05-05 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को एनेक्सी भवन सभागार गोरखपुर में साइबर अपराध के रोकथाम एवं इन्वेस्टिगेशन हेतु ऑनलाइन Cytrain पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने हेतु, संचालन एवं क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई | साथ ही साथ क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन के कार्य प्रणाली के विषय में बताया गया एवं साइबर अपराधों के सम्बन्ध में बरते जाने वाली सावधानियां, टोल फ्री नं0 1930 व cybercrime.gov.in वेबसाइट के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया | उक्त कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/ अपराध सहित आदि अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

2 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

7 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

7 minutes ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

11 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

22 minutes ago