हमारा आंगन-हमारे बच्चे विषयक कार्यशाला आयोजित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘हमारा आँगन -हमारे बच्चे’ विषयक कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआl निपुण भारत मिशन के अंर्तगत हमारा आँगन -हमारे बच्चे कार्यशाला का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा, संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी डी पी ओ ठेकमा सुभाष मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एस आर जी जयशंकर सिंह रहे।कार्यक्रम का संचालन ए आर पी शैलेन्द्र उपाध्याय एवं पवन कुमार राय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एवं सी डी पी ओ के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया।कस्तूरबा गांधी विद्यालय ठेकमा की छात्राओं ने भव्य रंगोली का प्रदर्शन किया।कंपोजिट विद्यालय रवनिया एवं प्राथमिक विद्यालय बकेश के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय टीएलएम मेला कार्यक्रम भी हुआ।उक्त के क्रम में ए आर पी पवन कुमार राय के द्वारा, ई सी सी ई कार्यशाला के बारे में भी चर्चा की गई ।बच्चों के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक बताया गया । कार्यशाला में आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय के नोडल शिक्षकों का संयुक्त रूप से हमारा आँगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम के बारे में बताया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ठेकमा, संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की आधार है, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे।यही बच्चे आगे चलकर प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने आते है। सी डी पी ओ सुभाष मौर्य ने समस्त आंगनबाडी बहनों को विद्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए, अपना कार्य बखूबी पूरे लगन से करने का आह्वान किया ।इस अवसर पर ए आर पी मुन्नीलाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय, योगेंद्र प्रसाद ,अध्यक्ष आशुतोष सिंह,सदाशिव तिवारी ,वार्डेन निशा मिश्रा, वेदप्रकाश सिंह,हरिप्रकाश,अनिल सरोज, ओमप्रकाश यादव,अलका राय,शालिनी राय,अनुपमा राय, राकेश यादव,अभिषेक राय,देवेंद्र सिंह,सहित समस्त आंगनबाड़ी और प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

4 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

17 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

29 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago