भाजपा के शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी की जनपद स्तरीय शक्ति वंदन कार्यशाला जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसकी मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम रहे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ममता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं दुनिया में प्रथम आई हैं। देश की महिलाओं ने रक्षा, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक व खेल आदि क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला समाज को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला शक्ति के उत्थान के लिए सरकारी के साथ-साथ गैर सरकारी संगठनों को भी हर पहलू में उचित सम्मान और महत्व दिया गया है। सरकार द्वारा सरकार इन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है।
कार्यशाला का आयोजन स्वयं सहायता समूह और शैक्षिक संगठनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के उद्देश्य किया गया। इसमें सरकार की कल्याणकारी नीतियों योजनाओं के बारे मे चर्चा की गई।
प्रदेश मंत्री श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए मातृ शक्ति का उत्थान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप मातृशक्ति के उत्थान हेतु नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिले में गांव-गांव, गली-गली जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी को चाय पर संवाद, 11 व 12 फरवरी को विधानसभा स्तर पर सम्मेलन, 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूहो से संपर्क, 22 फरवरी को प्रधानमंत्री का संजीव प्रसारण और 25 व 26 फरवरी को एनजीओ सम्मेलन होंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा कि किस तरह से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर जागरूक किया जाएगा।
कार्यशाला का संचालन कौशलेंद्र सिंह व आभार ज्ञापन अभियान संयोजक अनिरुद्ध निषाद ने किया।
इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन व वन्दे मातरम् के गायन से हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधान सभा संयोजक अशोक यादव, भूपेंद्र तिवारी, श्रवण अग्रहरी, रामललित चौधरी, महामंत्री विनोद पांडेय, अमर राय, विजयबहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, हैप्पी राय, मनोज पांडेय,राममिलन यादव, रामवृक्ष यादव, अरुण सिंह, अनिल पांडेय, उषा पांडेय तारा राय, भरत भुआल मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, संतविदर पाल मण्डल अध्यक्ष रामनैन शर्मा, भगवानदास यादव, मनोज पांडेय, दिलीप, ई. अरून गुप्ता, आदित्य यादव, गौरव निषाद, इनद्रशेन सिंह, अजीत राय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

8 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

9 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

9 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

9 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

9 hours ago