प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही संग कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत सचिवालय सोनहुला रामनगर स्थित बूथ संख्या 242 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को
मन की बात कार्यक्रम का 126 वा एपिसोड प्रसारित हुआ।जहां प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मनकीबात कार्यक्रम को सुना।प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जनभावनाओं को जोड़ने वाला ही नहीं, बल्कि देशहित में जनभागीदारी को सशक्त करने वाला एक सशक्त मंच है।प्रधानमंत्री की मन की बात से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है और नए कार्य करने का लक्ष्य प्राप्त होता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा
“आइए हम ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने खरीदारी का मंत्र बनाएं।जब हम अपने देश के उत्पादों का समर्थन करते हैं,तो हम न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं,बल्कि अपने हुनर,अपनी संस्कृति और अपने श्रम की भी सराहना करते हैं।”
“भारतीय संस्कृति सीमाओं से परे है,जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के दिलों को छूती है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में जो आत्मीयता,विविधता और सामंजस्य है, वह विश्व के दिलों को जोड़ती है और भारत की पहचान को और भी मजबूत बनाती है।”


सचमुच, मन की बात हर भारतीय को नए संकल्प,नई ऊर्जा और देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही,मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव,पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,राजू भारती,अंबुज शाही,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर ओंकार राव आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

8 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

8 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

16 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

16 hours ago