कार्ययोजना के अनुसार किया जाए कार्य- सीएमओ

सीएमओ ने की संचारी व दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। सीएमओ ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि वे पूर्वनिर्धारित कार्ययोजना के अनुसार ही अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, नगर विकास और पशुपालन विभाग की जिम्मेदारियों का समन्वय आवश्यक है। माइक्रोप्लान के अनुसार अब तक की गई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि नगरीय निकायों द्वारा नालियों की सफाई कार्ययोजना के अनुसार की जा रही है, और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग (धुंआ छिड़काव) की कार्रवाई भी की गई है।सीएमओ डॉ. गुप्ता ने निर्देशित किया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर लोगों को संचारी रोगों की जानकारी दें, घर का निरीक्षण करें, जलजमाव की स्थिति चेक करें और संभावित रोगियों की पहचान कर सूची तैयार करें। बुखार, खांसी-जुकाम, टीबी, फाइलेरिया आदि रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को चिन्हित कर “ई-कवच” एप पर अंकित किया जाए और संबंधित प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी सी.पी. मिश्रा, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि सहित यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और सीफार जैसे सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago