डाकखाने का नेटवर्क खराब होने से कार्य बाधित

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बस स्टैंड के पास उप डाकघर स्थानीय का नेटवर्क टावर मंगलवार की देर रात्रि आई तेज आंधी व बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो जाने से सुबह से डाकघर के अंदर होने वाले लेनदेन तथा अन्य काम पूरी तरह से ठप रहे। सबसे बड़ी समस्या लोगों को डाकघर से रजिस्ट्री कराने तथा पैसा जमा करने एवं निकासी करने को लेकर हुई, दूसरी तरफ डाकघर में लगा हुआ प्रिंटर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते लोगों के पास बुक की छपाई एवं जनरेटर भी नहीं रहने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित है, जिसके चलते कस्बे समेत दूरदराज से आने वाले खाताधारकों को उमस भरी गर्मी में बिना काम हुए वापस जाना पड़ा। इस बाबत पूछे जाने पर डाकघर निरीक्षक अभिषेक राय से दूरभाष पर बात करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। खाताधारकों का कहना है कि इस डाकघर में जरनेटर भी नहीं है एवं प्रिंटर महीनों से खराब पड़ा हुआ है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी एवं आसमान से बरस रही आग तथा लू के थपेड़ों से लोगों को तमाम परेशानियां हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारी इस समस्या को लेकर जागरूक नहीं है। लोगों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द जरनेटर एवं प्रिंटर लगवाया जाए जिससे उपभोक्ताओं को इधर उधर ना जाना पड़े उपभोक्ताओं ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

54 minutes ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

55 minutes ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

57 minutes ago

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 18 फरवरी से शुरू, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…

2 hours ago

आज का इतिहास: 17 फरवरी की अनसुनी और चर्चित घटनाएँ

17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…

2 hours ago