बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ददरी मेला स्थल का प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। मेला क्षेत्र में मिट्टी लेवलिंग एवं भूमि चिन्हांकन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से आरंभ हो रहे इस ऐतिहासिक ददरी मेले के भव्य आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान भूमि पर विभिन्न स्थलों का चिन्हांकन किया गया, जिसमें भर्तृहरि मंच, झूला, फूड कोर्ट, दुकानें, लड़की बाजार, शौचालय, कंट्रोल रूम, पुलिस बूथ एवं बिजली ट्रांसफॉर्मर स्थल आदि शामिल हैं। सभी स्थलों के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि मिट्टी कार्य, प्रकाश व्यवस्था एवं मार्ग निर्धारण का कार्य आगामी दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि इसके उपरांत दुकानों की स्थापना प्रारंभ की जा सके। इस वर्ष मेले में विशेष व्यापारी सहायता केंद्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस चौकियां भी स्थापित की जाएंगी।
प्रशासन ददरी मेले के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

1 hour ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

1 hour ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

2 hours ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

6 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

9 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

9 hours ago