मददगार साबित हो रहा महिला हेल्प डेस्क

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए थाने पर स्थापित, महिला हेल्प डेस्क पीड़िताओं के लिए मददगार साबित हो रही है। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत शिकायत दर्ज कर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जा रहा है।थाने पर महिला हेल्पडेस्क स्थापित होने से महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में काफी कमी आई है। तत्काल सुनवाई के साथ ही अधिकतर मामले, आपसी सुलह समझौते से निपटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला कांस्टेबल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही है।थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने आने वाली महिलाओं की, पहचान गोपनीय रखने के साथ हर संभव मदद की जा रही है।अगर कोई समस्या है तो तुरंत थाने पर संपर्क करें।असामाजिक तत्व या कोई अन्य परेशान कर रहा है, तो सीधे महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें।शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

15 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

18 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

19 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago