संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विगत माह नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में आयोजित दो दिवसीय तिब्बत समर्थक भारतीय संगठनों का 7वें सम्मेलन में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के क्षेत्र संयोजक राम कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में तिब्बत की आजादी व कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्पित अंतर्राष्ट्रीय संगठन यानी भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रतिनिधि मण्डल भी सम्मलित हुआ। जिसमे तिब्बत सरकार के माननीय राष्ट्रपति श्री पेंपा सेरिंग सिकयोंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री इन्द्रेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होनें बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान भारत तिब्बत समन्वय संघ के केन्द्रीय संयोजक श्री हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर जी ने संघ द्वारा बनाये गए अपने गत वर्ष के 17 प्रस्तावों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। जिससे तिब्बती नागरिकों को भारत द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधा से लेकर तिब्बती चिकित्सा पद्धति को आयुष मंत्रालय में शामिल करने तक की बात उनके द्वारा कही गयी। दो दिवसीय इस सम्मलेन में देश व विदेश भर से लोग सम्मलित हुए। जिसमे भारत तिब्बत समन्वय संघ की ओर से केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के माननीय सदस्य व मदुरई (तमिलनाडु) से पधारे इसरो के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सिवा सुब्रमणियन, केंद्रीय संयोजक श्री हेमेन्द्र तोमर, केंद्रीय अनुशासन समिति के माननीय सदस्य व गुरुग्राम से आए सीएसडी कंटीन के पूर्व छतरू श्री राकेश कुलश्रेष्ठ जी, उना (हिमाचल प्रदेश) से माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी, वाराणसी से राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरविंद केशरी जी व बंगलुरु से राष्ट्रीय महामंत्री ले. कर्नल श्रीनिवास राव जी, गुरुग्राम से राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विभाग) श्रीमती नामग्याल सेकी जी, भोपाल से राष्ट्रीय महामंत्री (महिला विभाग) सुश्री राजो मालवीय जी, गांधीनगर (गुजरात) से डॉ यज्ञा जोशी जी उत्तर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला विभाग श्रीमती संध्या सिंह जी, लखनऊ से राष्ट्रीय प्रभारी (प्रकाशन प्रभाग ) श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर जी, दिल्ली से राष्ट्रीय मंत्री (युवा) श्री कुनाल यादव जी, और दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष (युवा) श्री मुकुल गुप्ता जी, रविकांत जी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्षेत्र संयोजक श्री सिंह ने बताया कि 17-18 दिसंबर में राँची झारखंड में होने वाले मंथन-22 में इस क्षेत्र से भी एक प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…