महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, करेंगी जनसुनवाई और समीक्षा बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य सुनीता श्रीवास्तव 6 नवंबर को बलिया जिले के दौरे पर रहेंगी। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत वह पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक निरीक्षण भवन में जिला प्रशासन और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

बैठक में वे महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न की रोकथाम, और त्वरित न्याय से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं से जुड़ी महिलाओं की शिकायतें सीधे सुनी जाएंगी।

महिला आयोग की सदस्य अपराह्न 3 बजे तहसील सिकंदरपुर में भी महिला जनसुनवाई करेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना और प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता बढ़ाना है।

यह एक दिवसीय कार्यक्रम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

दही चूड़ा भोज मंच पर लालू–तेज प्रताप, तेजस्वी की गैरहाजिरी बनी चर्चा

लालू-तेज प्रताप की सियासी मुस्कान, दही-चूड़ा भोज में दिखा नया राजनीतिक संदेश पटना (राष्ट्र की…

9 minutes ago

लापता बच्चों की सुरक्षित बरामदगी में पुलिस, मीडिया और समाज की संयुक्त जीत

चितरपुर पहाड़ियों से सकुशल मिले मासूम: 13 दिन बाद रजरप्पा पुलिस को बड़ी सफलता रांची…

25 minutes ago

आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ठंड से बचने के लिए आग ताप रही एक महिला अचानक हुए…

44 minutes ago

सुबह-सुबह सांसद के घर आग से मचा हड़कंप, जांच जारी

🔥 बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, समय रहते टली बड़ी अनहोनी…

1 hour ago

New Tata Punch Facelift लॉन्च: बोल्ड डिजाइन, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 5.59 लाख से शुरू कीमत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। Tata Motors ने भारतीय बाजार में New Tata Punch Facelift…

1 hour ago

विकास के दावों के बीच वार्ड छह में बदहाल ज़िंदगी

दर्जनभर भूमिहीन परिवार आज भी खुले आसमान तले सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर में विकास और…

1 hour ago