महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी 10 नवंबर को करेंगी जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी 10 नवंबर 2025 को जनपद में महिला जनसुनवाई और ग्राम चौपाल कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगी।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे से तहसील सभागार, धनघटा में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं रखकर समाधान प्राप्त कर सकती हैं।
इसीक्रम में सदस्या जनक नंदिनी की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के उमरिया बाजार में ग्राम चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों के आच्छादन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

22 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

31 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago