February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

हलखष्टि व्रत पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका स्थित योगीराज अनंत महाप्रभु द्वारा स्थापित राघव मंदिर अनंत पीठ आश्रम बरहज में मंगलवार को महिलाओं द्वारा हलखष्टि व्रत एवं पूजन किया गया।
ललही छठ व्रत के उपलक्ष में आश्रम परिसर में आसपास की महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्रीबलरामजी का जन्म हुआ था। यह व्रत माता द्वारा अपने पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ किया जाता है इस व्रत का विधान है कि, इसमें भैंस की दही, घीव, महुआ भगवान बलराम को चढ़ाकर महुआ के वृक्ष के नीचे कुश के साथ पूजन किया जाता है। पुजन के इस अवसर पर पुष्पा पाण्डेय, शकुन्तला मिश्रा, पूनम पाण्डेय, सुशीला मणि त्रिपाठी, कुसुम पाण्डेय, छोटी दीक्षित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।